Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री ओली छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में होगे शामिल

 

काठमांडू, सावन १८ – प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली आगामी भादव के तीसरे सप्ताह में थाइलैंड की यात्रा पर जाएंगे । प्रधानमंत्री छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए थाइलैंड जाएंगे । प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा होगी । बहुक्षेत्रीय प्राविधिक तथा आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाडी के प्रयास अर्थात् बिम्स्टेक शिखर सम्मेलन आगामी सितंबर ४ और ५ अर्थात् भादव १९ और २० गते को होने जा रहा है । सरकार प्रमुख के रुप में ओली शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे । इसके लिए तैयारी की जा रही है । ये जानकारी परराष्ट्र मन्त्रालय ने दी है ।
बिम्सटेक सम्मेलन में थाइलैंड के साथ ही नेपाल, भारत, बंगलादेश, भुटान, म्यानमार तथा श्रीलंका सदस्य राष्ट्र हैं । दक्षिण तथा दक्षिणपूर्वी एशियाली देशों के बीच सहयोग आदान प्रदान करने तथा व्यापार प्रवर्द्धन करने के उद्देश्य से सन् १९९७ जुन ६ को बिम्सटेक की स्थापना हुई थी । नेपाल सन् २००४ में बिम्सटेक का सदस्य बना था । बिम्सटेक कृषि, सांस्कृतिक सहकार्य, वातावरण तथा विपद् व्यवस्थापन, जलवायु परिवर्तन, गरिबी निवारण, आतंकवाद तथा बहुराष्ट्रीय अपराध नियन्त्रण आदि के क्षेत्रों को प्राथमिकता में रखती आई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com