Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर भाजपा नेत्री ने चिंता जतायी

 


जनकपुरधाम/ मिश्री लाल मधुकर । बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी की आड़ में शेख हसीना को प्रधानमंत्री से त्यागपत्र दिलवाकर देश से निर्वाचित करने के साथ ही हिन्दू मंदिर तथा घरों में तोड़फोड़ तथा आगजनी पर भाजपा नेत्री आश्रिति शर्मा ने चिंता जतायी है। उन्होंने कहा हैं कि पाकिस्तानी आई.एस.आई की सक्रियता में कट्टरवादी जमात ए इस्लामी का स्टूडेंट विंग इस्लामी शिविर प्रदर्शन में सक्रिय था। आरक्षण के खिलाफ शुरू होने बाद आन्दोलन कव शेख हसीना के खिलाफ हुआ ,पता नहीं चला।शेख हसीना भारत के समर्थक हैं। तीस्ता प्रोजेक्ट को लेकर शेख हसीना की सरकार भारत के पक्ष में खड़ा था तथा चीन को दरकिनार कर दिया। तभी वे हसीना सरकार को पदच्युत के लिए पाकिस्तान के साथ षड्यंत्र रच रही थी।
भाजपा नेत्री ने कहा कि पाकिस्तान में हिंदू आज 21प्रतिशत से डेढ प्रतिशत पर आ गया है।यही स्थिति बंग्लादेश में है। इस्कान मंदिर सहित दो दर्जन से अधिक मंदिर में तोड़फोड़, सैकड़ों हिन्दूओं के घर में कट्टरपंथी द्वारा आगजनी,दो हिन्दू पार्षद को हत्या करने बांग्लादेश के हिन्दू को अपने वहु न कर कं् बेटी की इज्जत आबरू तथा धन संपत्ति लूटने का भय सत्ता रही है।कोई मानवाधिकार संगठन बोलने पर तैयार नहीं है। हमारे प्रधानमंत्री भी इस घटना पर चिंता जतायी है।वे किसी भी देश के आंतरिक मामला में दखल नहीं देना चाहते हैं। लेकिन परिस्थित आने पर वे देश हित के लिए कोई भी कदम बढा सकते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *