एयर डाइनेस्टी का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पाँच की मृत्यु
२३ सावन, काठमाडौं । रसुवा के स्याफ्रुबेसी से उड़ा एयर डाइनेस्टी का हेलिकप्टर दुर्घटना ग्रस्त होने की पुष्टि हुई है।
नुवाकोट प्रहरी प्रमुख एसपी शान्तिराज कोइराला के अनुसार शिवपुरी ७ सूर्यचौर क्षेत्र में हेलिकॉप्टर दुर्घटना ग्रस्त हुआ है। सुरक्षा कर्मी स्थान पर पहुंच गए हैं और उद्धार कार्य जारी है
त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रिय विमानस्थल के अनुसार उस हेलिकॉप्टर को क्याप्टेन अरुण मल्ल उड़ा रहे थे। विस्तृत विवरण आना बाकी है।
हेलिकप्टर में चार चीनी पर्यटक सवार थे।
चीनी पर्यटक में जुदाड टाङ (पुरुष), जी लि (पुरुष), यियाद वु –महिला) और जेमिङ सी (पुरुष) हैं। अब तक चार लोगों के शव मिल चुके हैं ।


