नेपाल बहुत करीब से देख रहा है बंगलादेश के घटनाक्रम को
काठमांडू, सावन २४ – नेपाल को विश्वास है कि बहुत जल्द बंगलादेश लोकतान्त्रिक प्रक्रिया में लौट आएगा । बुधवार परराष्ट्र मन्त्रालय ने विज्ञप्ति जारी की । इस विज्ञप्ति के द्वारा बंगलादेश में विकसित पिछले कुछ घटनाक्रम में प्रतिक्रिया देते हुए सभी से शान्ति और संयम कायम करने का आग्रह किया है ।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि “हम सभी पक्षों से शान्ति और संयम कायम करने का आह्वान करते हैं और लोकतान्त्रिक प्रक्रिया में जल्द ही लौटने के महत्व पर जोड़ देते हैं ।” नेपाल ने यह भी कहा है कि बंगलादेश के पिछले राजनीतिक घटनाक्रम को नेपाल बहुत ही करीब से देख रहा है ।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि “पिछले सप्ताह बंगलादेश में हुए विरोध प्रदर्शन के क्रम में जन, धन की जो क्षति हुई है उससे हम बहुत चिन्तित हैं ।”

