Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बंगलादेश …कार्यवाहक के तौर पर मोहम्मद यूनुस आज शपथ ग्रहण करेंगे

 

काठमांडू, सावन २४ – बंगलादेश में शेख हसीना के इस्तीफा के बाद यह बात आ रही थी कि अंतरिम सरकार बनाई जाएगी । लेकिन आंदोलन चलाने वाले छात्र नेताओं की मांग के अनुसार मंगलवार को नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस को अस्थायी सरकार की कमान सौंपी गई है । राजनीतिक अस्थिरता के बीच, अंतरिम सरकार के कार्यवाहक के तौर पर नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस आज शपथ ग्रहण करेंगे ।
इधर बंगलादेश की पूर्व प्रधानमन्त्री खालिदा जिया ने मांग की है कि देश में तत्काल चुनाव करवाया जाए । तत्कालीन प्रधानमन्त्री शेख हसिना इस्तीफा देकर देश छोड़ दिया है । उनके इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद ही बंगलादेश के संसद् का भी विघटन हो गया है ।
पूर्व प्रधानमन्त्री खालिदा जिया ने शान्ति और एकता के लिए सभी से आह्वान किया है । उन्होंने सभी धर्म, जाति और परिचय के व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चितता करने का आग्रह किया है ।
नेतृ जिया ने अपने तीन मीनट के विडियो सन्देश सार्वजनिक किया है और कहा है कि अब प्रेम, शान्ति और ज्ञान का समाज बनाना होगा । शेख हसिना के देश छोड़ने के बाद वो जेल से मुक्त हुई हैैं ।
जिया तीन बार बंगलादेश की प्रधानमन्त्री बन चुकी हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *