हवाई सुरक्षा के लिए आवश्यक पूर्वाधार निर्माण के प्रति सरकार को गंभीर होना चाहिए– माधव नेपाल
काठमांडू, सावन २४ – नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत समाजवादी)का अध्यक्ष माधवकुमार नेपाल ने कहा है कि सरकार को देश की हवाई सुरक्षा के लिए आवश्यक पूर्वाधार निर्माण के प्रति गंभीर होना चाहिए ।
अध्यक्ष नेपाल ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि – इस क्षेत्र से सम्बद्ध विज्ञों का कहना है कि पिछले कुछ समय से देश में हिमाली दृश्यावलोकन तथा उद्धार के लिए हेलीकॉप्टरों का प्रयोग बढ़ रहा है लेकिन उच्च पहाड़ी भू भाग का मौसम पूर्वानुमान के लिए पर्याप्त पूर्वाधार और स्रोत का अभाव है । जिससे उड़ान चुनौतीपूर्ण हो रही है । दुर्घटना का वास्तविक कारण का पता लगाना, दुर्घटना के जोखिम को कम करना तथा देश के आकाश को सुरक्षित बनाने में सम्बन्धित निकाय को गंभीर होना आवश्यक है ।’
नुवाकोट का शिवपुरी गाँवपालिका–७ सूर्यचौर में बुधवार एयर डाइनोस्टी के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट अरुण मल्ल के साथ चार चीनी नागरिक की मृत्यु हो गई है ।
पूर्वप्रधानमन्त्री नेपाल ने दुर्घटना में दिवङ्गत पाइलट अरुण मल्ल और चीनी नागरिकों के प्रति श्रद्धाञ्जली अर्पण करते शोकसन्तप्त परिवारजन और चीन सरकार प्रति गहरी समवेदना व्यक्त की है ।


