Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हवाई उड्डयन के क्षेत्र में अध्ययन के लिए सरकार आयोग का गठन करेगी– बद्रीप्रसाद पाण्डे

 

काठमांडू, सावन २४ –संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयनमन्त्री बद्रीप्रसाद पाण्डे ने कहा है कि समग्र हवाई उड्डयन के क्षेत्र में अध्ययन करने के लिए सरकार आयोग का गठन करेगी । प्रतिनिधि सभा अन्तर्गत के अन्तर्राष्ट्रीय संबंध तथा पर्यटन समिति की गुरुवार सिंहदरबार में हुए बैठक में एयर डाइनेष्टी हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए पाण्डे ने कहा कि हवाई उड्डयन के क्षेत्र में अध्ययन करने के लिए आयोग बनाया जाएगा ।
समग्र हवाई उड्डयन के क्षेत्र में जो कुछ समस्याएं देखी जा रही हैं उनके समाधान के लिए प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली और मन्त्रिपरिषद की बैठक ने मन्त्रालय को निर्देश दिया है कि एक आयोग का ही गठन किया जाए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *