Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यात्रियों द्वारा किए गए हो हल्ला के कारण श्री एयरलाइन्स का जहाज रनवे से वापस

 

काठमांडू, सावन २५ – त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमान स्थल से आज सुबह सुर्खेत के लिए उड़ान भर रही श्री एयरलाइन्स के जहाज ने अचानक से रनवे से जहाज को वापस ले लिया । आज सुबह ७ः३० बजे सुर्खेत के लिए उडाÞन भर रही उक्त जहाज को रनवे से पार्किंग में वापस लाने के बारे में श्री एयरलाइन्स के बाजार प्रबन्धक अनिल मानन्धर ने जानकारी दी है ।
मानन्धर के अनुसार जहाज के भीतर कुछ यात्री हो हल्ला करने लगे जिसके बाद ही जहाज को रनवे से वापस लौटाया गया । उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय नियम अनुसार अगर ग्राउण्ड में हैं तब भी जहाज को वापस लाया जाता या फिर आकाश में भी होने पर आकस्मिक अवतरण कराया जाता है । यात्रियों के कारण उड़ान सुरक्षा में किसी तरह का कोई खतरा नहीं हो इसलिए ऐसा किया जाता है । पार्किंग में वापस लाने के बाद जहाज के यात्रियों के बीच मेल मिलाप हुआ उसके बाद जहाज ने पुनः सुर्खेत के लिए उड़ाइ भरी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com