Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने तय किया सङ्घीय मंत्रियों का मर्यादाक्रम

 

काठमांडू, सावन २५ – प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली की सिफारिस पर गुरुवार को राष्ट्रपति पौडेल ने संविधान की धारा ७६ के उपधारा ९ अनुसार गत असार ३१ गते गठित मन्त्रिपरिषद का मर्यादाक्रम तय किया है ।
राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता शैलजा रेग्मी भट्टराई ने जानकारी दी है कि मर्यादा क्रम अनुसार क्रमशः प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली, उपप्रधान एवं सहरी विकासमन्त्री प्रकाशमान सिंह, उपप्रधान एवं अर्थमन्त्री विष्णुप्रसाद पौडेल हैं ।
प्रवक्ता भट्टराई के अनुसार इन सबके बाद सञ्चार तथा सूचना प्रविधि मंत्री पृथ्वीसुब्बा गुरुङ, गृहमन्त्री रमेश लेखक, श्रम, रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षामन्त्री शरतसिंह भण्डारी हैं । इसके बाद क्रमशः परराष्ट्रमन्त्री डा आरजु राणा, खानेपानी मन्त्री प्रदीप यादव और भूमि व्यवस्था, सहकारी तथा गरिबी निवारणमन्त्री बलराम अधिकारी हैं ।

यह भी पढें   कर्णाली प्रदेश सरकार से कांग्रेस के मंत्रियों ने दिया सामूहिक रुप से इस्तीफा

इसी तरह उसके बाद के मर्यादाक्रम में उद्योग, वाणिज्य तथा आपूर्तिमन्त्री दामोदर भण्डारी, महिला, बालबालिका तथा ज्येष्ठ नागरिक मंत्री नवलकिशोर साह सुडी और भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मंत्री देवेन्द्र दाहाल हैं ।
मर्यादाक्रम अनुसार यातायात मंत्री दाहाल के बाद युवा तथा खेलकूद मंत्री तेजुलाल चौधरी, संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयनमन्त्री बद्रीप्रसाद पाण्डे और कानून, न्याय तथा संसदीय मामिला मंत्री अजयकुमार चौरसिया हैं ।
इसके बाद क्रमशः स्वास्थ्य तथा जनसङ्ख्यामन्त्री प्रदीप पौडेल, कृषि तथा पशुपन्छी विकास मंत्री रामनाथ अधिकारी, शिक्षा, विज्ञान तथा प्रविधिमन्त्री विद्या भट्टराई रक्षामन्त्री मानवीर राई, ऊर्जा, जलस्रोत तथा सिंचाई मंत्री दीपक खड्का, सङ्घीय मामिला तथा सामान्य प्रशासनमन्त्री राजकुमार गुप्ता और वन तथा वातावरण मंत्री ऐनबाहादुर शाही ठकुरी हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *