Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बल्खु में श्री कृष्ण झूला तथा विशेष आरती भव्यता के साथ सम्पन्न

 

काठमांडूू, सावन २७ – अंशु झा  समाज विकास प्रतिष्ठान नेपाल और महिला शक्ति बचत तथा ऋण सहकारी संस्था द्वारा श्री कुमारी क्लब, बल्खु के भगवती मन्दिर प्राङ्गण में श्री कृष्ण झूला तथा विशेष आरती का भव्य आयोजन किया गया ।
विशेष आरती श्री बालगोपाल शिवाकोटी जी के निगरानी में हुआ । उक्त आरती पण्डित श्री लोमस सिग्देल, श्री सागर लुइँटेल और श्री रूपक प्रसाद भट्टराई जी ने सम्पन्न किया ।
कार्यक्रम में कुमारी क्लब निवासी नेपाली कांग्रेस की केन्द्रीय सदस्य नानू बास्तोला ने शुभकामना देते हुये कहा कि इस प्रकार का कार्यक्रम हिन्दू धर्मावलम्बियों को एक आपस में जोडे रखने के लिये बहुत महत्व रखता है ।
कार्यक्रम में बालगोपाल शिवाकोटी जी ने बताया कि हमारी विशेष आरती की टीम पशुपति में भी आरती करती है और जनकपुर के गंगासागर में गंगा आरती का प्रारम्भ हम ही जाकर करबाए हैं । उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा तथा संरक्षण हेतु जगह जगह पर हमलोग विशेष आरती के लिये तत्पर्य हैं । उन्होंने तिलक तथा जनेऊ धारण पर भी अपना विचार व्यक्त किया ।
कार्यक्रम में कुमारी क्लब के बहुत सारे भक्तगण बडे ही भाव और भक्ति से सहभागी रहे ।

यह भी पढें   एसीसी प्रीमियर लीग – नेपाल की लगातार तीसरी जीत

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com