Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कतर के राजा ने भेजा प्रधानमंत्री ओली को कतर आने का निमंत्रण

 

काठमांडू, सावन २९ – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को कतर के राजा से अगले अक्टूबर में कतर में होने वाले एसियन कोअपरेसन डायलग’ (एसीडी) सम्मेलन में भाग लेने का निमंत्रण मिला है ।
प्रधानमन्त्री ओली को नेपाल के लिए कतर के राजदूत मिसल मोहम्मद अल अन्सारी ने आज प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् के कार्यालय, सिंहदरबार में मुलाकात कर निमन्त्रण हस्तान्तरण किया है ।
एसीडी मंच में नेपाल सहित ३५ देश आबद्ध है । मंच का १९वां मन्त्रीस्तरीय बैठक गत २४ जून, २०२४ में इरान में हुई थी । नेपाल सन् २०१६ से इसका सदस्य है । मुलाकात के इस अवसर पर दोनों देश के आपसी हित और सम्बन्ध के बारे में भी चर्चा हुई थी । चर्चा में परराष्ट्र मन्त्रालय के अधिकारियों की सहभागिता थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com