Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रास्वपा ने किया स्थानीय चुनाव में सहभागी होने का निर्णय

 
फाईल तस्वीर

काठमांडू, २१ अगस्त । राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) ने स्थानीय चुनाव में सहभागी होने का निर्णय किया है । आज सम्पन्न पार्टी केन्द्रीय बैठक ने उप–चुनाव में सहभागिता के लिए निर्णय किया है । पार्टी कार्यबाहक महामन्त्री कविन्द्र बुर्लाकोटी ने कहा कि स्थानीय चुनाव आम नागरिक की अधिकार है और सुशासन कायम करने के लिए एक आधारस्तम्भ भी है, यही मान्यता के साथ रास्वपा भी उपचुनाव में सहभागी रहेगी ।
स्मरणीय है, प्रथम बार रास्वपा स्थानीय चुनाव में सहभागी हो रही है । इससे पहले सम्पन्न स्थानीय चुनाव के बाद ही रास्वपा पार्टी की स्थापना हुई थी । पार्टी स्थापना के बाद सम्पन्न संघीय चुनाव में रास्वपा ने अस्वभाविक मत प्राप्त कर संघीय संसद् में चौथी शक्ति के रुप में स्थापित हो गई थी ।
निर्वाचन आयोग ने आगामी मार्गशीर्ष महीना में उपचुनाव कराने के लिए सरकार समक्ष प्रस्ताव किया है । सरकार की ओर से निर्णय होना बांकी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *