त्रिवि असुरक्षित हो गया है, गृहमन्त्री को सुरक्षा देना होगाः शिक्षा मन्त्री भट्टराई

काठमांडू, २१ अगस्त । शिक्षा, विज्ञान तथा प्रवृधि मन्त्री विद्या भट्टराई ने कहा है कि त्रिभुवन विश्वविद्यालय (त्रिवि) असुरक्षित हो गया है । सुरक्षा प्रबंध करने के लिए उन्होंने गृहमन्त्री से भी आग्रह किया है । आज सुबह सामाजिक संजाल फेशबुक में एक पोष्ट करते हुए उन्होने गृहमन्त्री से त्रिवि को सुरक्षा प्रदान करने के लिए कहा है ।
मन्त्री भट्टराई ने लिखा है– ‘त्रिभुवन विश्वविद्यालय के कुछ पदाधिकारियों के ऊपर कुछ दिनों से आक्रमण का प्रयास हो रहा है, प्राध्यापकों को फोन करते हुए धमकी दी जाती है, जिसके चलते समग्र विश्वविद्यालय असुरक्षित बन गया है ।’ मन्त्री भट्टराई ने कहा है कि विश्वविद्यालय में गण्डागर्दी करने की छूट किसी को नहीं है । उन्होंनें आगे कहा है– ‘त्रिभुवन विद्यालय में सुरक्षा के लिए व्यवस्थित प्रबंध के लिए मैं गृहमन्त्री से मांग करती हूँ ।’
स्मरणीय है, समाजशास्त्र केन्द्रीय विभाग प्रमुख नियुक्ति संबंधी विषय को लेकर त्रिवि में विवाद हुआ है । विभागीय प्रमुख में टीकाराम गौतम सिफारिश हुए थे । लेकिन गौतम को अस्वीकार करते हुए विभिन्न राजनीतिक दल आवद्ध विद्यार्थी संगठनों ने विरोध किया है । बताया गया है कि प्राध्यापकों को जान मारने की धमकी भी आई है । इसीलिए उपकुलपति केशरजंग बराल, रेक्टर खड्क केसी और रजिष्टार केदार रिजाल छुट्टी पर हैं ।

