पोखरा से काठमांडू आने वाला विमान पहुँचा भैरहवा
काठमांडू, भादव ५– पोखरा से काठमांडू के लिए उड़ान भरने वाला विमान खराब मौसम के कारण अवतरण नहीं कर पाया । विमान को भैरहवा की ओर डाइभर्ट किया गया है ।
पोखरा से ७२ यात्रियों को लेकर विमान आज सुबह काठमांडू के लिए चली लेकिन खराब मौसम के कारण अवतरण नहीं कर पाया । विमान को भैरहवा की ओर मोड़ दिया गया है । ये जानकारी पोखरा विमानस्थल स्रोत ने दी है ।
इस विमान को ७ः२५ में उड़ान भरना था लेकिन खराब मौसम के कारण सवा ९ बजे काठमांडू के लिए उड़ान भरी । काठमांडू के खराब मौसम के कारण करीब २० मीनट तक आकाश में घूमने के बाद भैरहवा अवतरण किया ।
अभी सभी यात्री भैरहवा विमानस्थल में हैं और काठमांडू के मौसम ठीक होने के साथ ही विमान उड़ान भरेगी ।

