Mon. Jul 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगंज से एक शिक्षक दो सप्ताह से लापत्ता

 
संकेतीक तस्वीर

नेपालगंज, २१ अगस्त । नेपालगंज में एक शिक्षक दो सप्ताह से लापत्ता हैं । जाजरकोट जिला कुसे गांवपालिका–७ स्थित जनता माध्यमिक विद्यालय में राहत शिक्षक के रुप में कार्यरत ३८ वर्षीय धनबहादुर शाही श्रावण १४ गते नेपालगंज आए थे । पारिवारिक सदस्यों के अनुसारशाही श्रावण २५ गते नेपालगंज बसपार्क स्थित मीना दैलेखी होटल से बाहर निकल गए थे, उसके बाद शाही पारिवारिक संपर्क में नहीं हैं ।
श्रावण महीना में विद्यालय बन्द होने के कारण शाही और उनके उनके दामाद नेपालगंज होते हुए भारत की ओर सपिङ के लिए जा रहे थे । लेकिन पैसे की इन्तजाम में कुछ दिन नेपालगंज में ही रहने के बाद श्रावण २५ गते अपरान्ह ४ बजे शाही बाहर निकल गए थे, लेकिन वापस नहीं हुए । कुछ दिन प्रतिक्षा करने के बाद उनके पिता हंश बहादुर शाही और परिवारजन ने पुलिस को खबर की थी । पुलिस और परिवारजन की खोजी कार्य जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *