आज से माओवादी प्रदेशस्तरीय बहस में
काठमांडू, २१ अगस्त । पार्टी क्रियाकलाप की समीक्षा और भावी कार्यक्रम संबंधी विषय को लेकर नेकपा माओवादी केन्द्र ने आज से प्रदेशीयस्तरीय बहस शुरु की है । प्रदेशस्तरीय बहस होने से पहले माओवादी ने इसी विषय को लेकर पदाधिकारी और स्थायी कमिटी बैठक में बहस की थी ।
संबंधित प्रदेश में कार्यरत केन्द्रीय सदस्य और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ पार्टी की समीक्षा और भावी कार्यक्रम को लेकर विचार–विमर्श हो रही है । प्रदेशस्तरीय बहस बागमती प्रदेश से शुरु हुई है । बागमती प्रदेश स्तर में आज बुधबार और कल बिहिबार बहस होगी । उसके बाद अन्य पदेशों के पदाधिकारियों के साथ भी विचार–विमर्श की जाएगी ।

