नेपालगन्ज में गाईजात्रा पर्व
नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के नेपालगन्ज में गाईजात्रा पर्व बडा धूमधाम के साथ मनाया गया ।
नेवार समुदाय की गाईजात्रा महत्वपूर्ण पर्व के रुप में माना जाता है । बाँके जिा के नेपालगन्ज के नेवार समुदाय ने अपने दिवङ्गत हुये परिवार के सदस्य तथा आफन्त की यादगार में गाईजात्रा निकालते हैं ।
नेवाः पुचः बाँके के आयोजन में नेपालगन्ज के सुर्खेतरोड स्थित रही स्वाष्तिक काटेज से निकाली गई गाईजात्रा पर्व की रैली नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका की विभिन्न स्थान से होकर बाजा गाजा की साथ नेपालगन्ज की प्रसिद्ध माता बागेश्वरी मन्दिर की पार्क में पहुँचकर गाईजात्रा पर्व की समापन हुई थी । नेपालगन्ज बाजार में मंगलवार को सबह से ही बारिश हो रही थी बारिश की बावजूद भी नेवार समुदाय लोगों ने गाईजात्रा निकाले थे ।
यसी क्रम में बाजागाजा सहित आदमी को विभिन्न आकृति में सजाकर गाइजात्रा प्रदर्शन किये थे । इस वर्ष विभिन्न १० लोग परिवार ने अपने परिवार के सदस्य तथा आफन्त के यादगार में संयुक्त रुप में गाईजात्रा निकाले थे नेवाः पुचः बाँके ने जनाकारी दी है ।
नेपालगन्ज बाजार और विभिन्न क्षेत्र में नेवार समुदाय की बसोबास उल्लेख्य मात्रा में बढ्ते गई है । अपनी भाषा, संस्कृति और परम्परा को समाज में दिखाने के लिये और बचाने के लिये हरेक वर्ष नेवाः पुचः बाँके ने गाईजात्रा निकते आ रही है ।


