एकीकृत समाजवादी की महिला उपाध्यक्ष में जयन्ती राई, रामकुमारी झाँक्री पराजित
काठमांडू, भादव १२ – नेकपा (एकीकृत समाजवादी)में पदाधिकारियों के लिए हुए निर्वाचन में महिला उपाध्यक्ष में जयन्ती राई निर्वाचित हुई हैं । उनके साथ प्रतिस्पर्धा कर रही रामकुमारी झाँक्री पराजित हो गई हैं ।
एकीकृत समाजवादी ने वरिष्ठ सात उपाध्यक्ष में से एक उपाध्यक्ष रखा था । जयन्ती पहले भी उपाध्यक्ष ही थीं । अन्तिम मतपरिणाम औपचारिक रूप में सार्वजनिक नहीं किया गया है । पदाधिकारियों के लिए मंगलवार को निर्वाचन किया गया था । मतगणना बीति रात ही शुरु कर दी गई थी ।


