साफ यू–२० चैंम्पियनशिप– खिताब के लिए नेपाल और बंगलादेश के बीच मुकाबला आज
काठमांडू, भादव १२ – साफ यू–२० चैंम्पियनशिप के खिताब के लिए आज नेपाल और बंगलादेश के बीच मुकाबला होगा । सातदोबाटो स्थित एन्फा मुख्यालय में होने जा रहा खेल दोपहर साढेÞ २ बजे से शुरु किया जाएगा । नेपाल और बंगलादेश दोनों ने ही पेनाल्टी शूटआउट से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया है । फाइनल यात्रा के क्रम में बंगलादेश ने भारत को और नेपाल ने भूटान को पेनाल्टी शूटटआउट में पराजित किया था । भादव २ गते से शुरु हुए इस प्रतियोगिता में नेपाल के साथ दक्षिण एशिया के ६ टीम सहभागी थे ।


