Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का मौसम…कोशी और गण्डकी में भारी बारिश की संभावना

 

काठमांडू, भादव १२ – आज देशभर में दोपहर से रात तक मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहेगा । मौसम पूर्वानुमान महाशाखा के अनुसार हाल कोसी, वागमती और सुदुरपश्चिम प्रदेश के एक–दो स्थानों में हल्की बारिश हो रही है ।
आज दिन में लुम्बिनी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के कुछ स्थानों और बाकी प्रदेश के पहाड़ी भू–भाग में मेघ गर्जन तथा बिजली चमकने के साथ ही हल्की बारिश या मध्यम बारिश की संभावना है । कर्णाली प्रदेश के एक–दो स्थानों में भारी वर्षा की भी संभावना है । आज रात कोसी प्रदेश के साथ ही देश के पहाड़ी भू–भाग में आंशिक से लेकर साधारणतया बादल छाएं रहेंगे । बाकी भू–भाग में आंशिक बादल के साथ बादल साफ भी रहेंगे ।
कोसी, वागमती और कर्णाली प्रदेश के कुछ स्थानों में तथा बाकी प्रदेश के एक–दो स्थानों में मेघ गर्जन और बिजली चमकने के साथ ही मध्यम वर्षा की संभावना है रात कोशी और गण्डकी प्रदेश के एक–दो स्थानों में भारी बारिश की भी संभावना है जिसके कारण बाढ़,भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक विपद् का खतरा बढ़ सकता है तो इसके लिए मौसम विभाग ने सावधानी अपनाने का आग्रह भी किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com