Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उपाध्यक्ष पद पर पराजित रामचन्द्र झा नेकपा एकीकृत समाजवादी में पोलिटव्युरो सदस्य निर्वाचित

 
रामचन्द्र झा, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २९ अगस्त । नेकपा एकीकृत समाजवादी के नेता रामचन्द्र झा पार्टी पोलिटव्युरो सदस्य में निर्वाचित हो गए हैं । १८ पदाधिकारी और १०५ पोलिटव्युरो सदस्य चयन के लिए मंगलबार रात चुनाव हुआ था । उस चुनाव में झा ने मधेशी कोटा से उपाध्यक्ष पद पर प्रतिकप्र्धा किया था । लेकिन झा धर्मनाथ प्रसाद साह से पराजित हो गए । लेकिन झा पोलिटव्युरो सदस्य में जीत गए हैं ।
पार्टी पदाधिकारी में पराजित होकर भी पोलिटव्युरो सदस्य पद पर चुनाव जीतनेवाले और भी दो नेता हैं । महिला उपाध्यक्ष पद में पराजित रामकुमारी झाँक्री और खुला उपाध्यक्ष पद पर पराजित विरोध खतिवडा पोलिटव्युरो सदस्य में विजयी हुए हैं । एकीकृत समाजवादी में कूल २१ पदाधिकारी १०५ पोलिटव्युरो सदस्य और २९९ केन्द्रीय सदस्य हैं ।
गत असार में सम्पन्न पार्टी महाधिवेशन से अध्यक्ष पद पर माधव कुमार नेपाल, सम्मानित नेता में झलनाथ खनाल और महासचिव में घनश्याम भुसाल सर्वसम्मत चयन हो चुके हैं । इसीतरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेन्द्र प्रसाद पाण्डे को भी सर्वसम्मत चयन किया गया है । खुला उपाध्यक्ष में डा. गंगालाल तुलाधर, जग्गनाथ खतिवडा, भानुभक्त जोशी और प्रकाश ज्वाला निर्वाचित हैं ।
इसीतरह मधेशी उपाध्यक्ष में धर्मनाथ प्रसाद साह, महिला उपाध्यक्ष में जयन्ती राई, उपमहासचिव में मेटमणि चौधरी, रामकुमार भट्टराई, गरिमा शाह और राजेन्द्र राई विजयी हैं । सचिव में गणेश विक, बलदेव चौधरी, श्रीनाथ बराल, सावित्रा भुसाल, शेरबहादुर कुँवर, सोमप्रसाद पाण्डे और चन्द्रबहादुर शाही निर्वाचित हुए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *