पारस खडका लीजेंड्स लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेंगे
काठमांडू, भादव १३ – नेपाल क्रिकेट संघ (क्यान) के सचिव तथा नेपाली राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्वकप्तान पारस खड्का सन् २०२४ के लीजेंड्स लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं । सीजन के लिए पारस को गुजरात जायन्ट ने साइन किया है । । पारस को आज ही गुजरात ने १२ लाख ५० हजार भारू में टीम में साइन किया है । यह प्रतियोगिता सितम्बर २० से भारत में होगी । प्रतियोगिता में गुजरात के साथ इंडियन कैपिटल, भीलवाडा किंग्स, मणिपाल टाइगर्स, साउदर्न सुपरस्टार और अर्बनाइजर्स हैदरावाद हंै । प्रतियोगिता का खेल भारत के राजस्थान से कश्मीर में भी खेला जाएगा । इस प्रतियोगिता में ६ टीम होगी । ६ टीम के बीच २५ खेल होंगे । लीग चरण के शीर्ष स्थान में रहने वाले दो टीम के बीच अक्टूबर १६ में फाइनल खेला जाएगा
सभी टीम में भारत के साथ ही अन्य देश के पूर्व क्रिकेटरों की जमघट है । नेपाल के पारस खड्का आबद्ध गुजरात में अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असघर अफगान, लिड सिमन्स, क्रिस गेल आदि हैं ।


