पेट्रोलियम पदार्थो की कीमत में कमी
काठमांडू, भादव १६ –नेपाल आयल निगम ने पेट्रोलियम पदार्थो की कीमत कम कर दी है । शनिवार की मध्य रात से यह लागू हुई । निगम ने जानकारी दी है कि पेट्रोल में प्रतिलिटर २ रुपया और मट्टीतेल तथा डीजल में प्रति लीटर एक रुपया घटाया गया है । आन्तरिक हवाई इन्धन प्रति लीटर ५ रुपया तथा अन्तर्राष्ट्रीय हवाई इन्धन प्रति किलो मीटर ३७ डॉलर मूल्य में कमी की गई है । खाना पकाने के लिए एलपी गैस का मूल्य यथावत् ही है । नये मूल्य अनुसार पेट्रोल की कीमत अब काठमांडू, पोखरा और दिपायल क्षेत्र में लीटर में १६३ रुपया होगा तो सुर्खेत और दाङ क्षेत्र में १६२ तथा और क्षेत्र में १६० रुपया ५० पैसा लगेगा ।
इसी तरह पेट्रोल और मट्टीतेल की कीमत काठमांडू और दिपायल क्षेत्र में लीटर में १५४ रुपए होंगे । सुर्खेत और दाङ क्षेत्र में १५३ रुपया और क्षेत्र में १५१ रुपया ५० पैसे होंगे ।


