वागमती, गण्डकी, लुम्बिनी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के एक–दो स्थानों में भारी बारिश की संभावना
काठमांडू, भादव १६ – अभी देशभर में मानसून का असर है । मानसून के न्यून चापीय रेखा सरदर स्थान के दक्षिण में अवस्थित है ।
आज सुबह कोशी और वागमती प्रदेश के बहुत से स्थानों मेघ गर्जन के साथ हल्की तथा मध्यम बारिश हो रही है । इसी तरह गण्डकी के एक–दो स्थानों में और बाकी प्रदेश के कुछ स्थानों में मेघगर्जन बिजली चमकने के साथ हल्की तथा मध्यम बारिश होने की जानकारी जल तथा मौसम विज्ञान विभाग ने दी है ।
विभाग के अनुसार आज दिन में देशभर में आंशिक से साधारणतया बादल छाए रहेंगे । वागमती, गण्डकी, लुम्बिनी और कर्णाली प्रदेश के कुछ स्थानों में तथा बाकी प्रदेश के कुछ स्थानों में मेघगर्जन तथा बिजली चमकने के साथ ही हल्की तथा मध्यम बारिश होने की संभावना है ।
वागमती, गण्डकी, लुम्बिनी और कर्णाली प्रदेश के एक–दो स्थानों में भारी बारिश होने की संभावना है ।
आज रात देशभर में आंशिक से साधारणतया बादल छाए रहेंगे । वागमती, गण्डकी, लुम्बिनी और कर्णाली प्रदेश के कुछ स्थानों में तथा बाकी प्रदेश के कुछ स्थानों में मेघगर्जन और बजिली चमकने के साथ ही हल्की तथा मध्यम बारिश होने की संभावना है । विभाग ने जानकारी दी र्है कि वागमती, गण्डकी, लुम्बिनी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के एक–दो स्थानों में भारी बारिश होगी ।

