सिमलताल में बस और ट्रक बीच टक्कर
काठमांडू, भादव १६ – चितवन के मुग्लिन–नारायणगढ़ सड़क खण्ड के सिमलताल में आज सुबह एक बस और ट्रक बीच टक्कर हो गई ।
आज सुबह आर ०१ आई ६३७२ नम्बर की भारतीय बस और ग २ ख ११०८ नम्बर की नेपाली ट्रक बीच टक्कर हो गई है ।
दुर्घटना में ट्रक चालक के साथ ही कुछ यात्री सामान्य रुप से घायल होने की जानकारी पुलिस ने दी है । घटना के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है । विवरण आना अभी बाकी है । दुर्घटना के कारण अन्य सवारी साधनों को राजमार्ग में ही रोका गया है ।


