Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नार्वे की राजकुमारी मार्था लुइस ने की अमेरिकी तांत्रिक के साथ शादी

 

एपी, ओस्लो।

नार्वे की राजकुमारी मार्था लुइस ने शनिवार को अमेरिकी तांत्रिक के साथ शादी कर ली। तीन दिन तक चले उत्सवी समारोह के बाद दोनों की शादी हुई।

नार्वे के राजा की सबसे बड़ी संतान की शादी के लिए गुरुवार से कार्यक्रम शुरू हो गया था। एक हरे-भरे लान पर बड़े सफेद तंबू में शादी समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में इंटरनेट मीडिया के प्रसिद्ध लोग, रियलिटी स्टार और टीवी हस्तियां मौजूद रहीं। लंबे समय से बीमार चल रहे 87 वर्षीय राजा हेराल्ड और रानी सोंजा के साथ ही राज परिवार के अन्य सदस्य समारोह में उपस्थित रहे। राजकुमारी मार्था 52 वर्ष की हैं।

यह भी पढें   कांग्रेस ने की संविधान संशोधन को लेकर अपनी धारणा सार्वजनिक करने की तैयारी

उनके दूल्हा ड्यूरेक वेरेट का दावा है कि वह कैलिफोनिया की छठी पीढ़ी का तांत्रिक हैं। दंपती ने शादी की तस्वीरों का अधिकार ब्रिटिश सेलेब्रिटी पत्रिका हैलो और फिल्म अधिकार नेटफ्लिक्स को बेचा है। दंपती के इस सौदे का नार्वे की मीडिया ने तीव्र विरोध किया है। मीडिया का कहना है कि यह स्थानीय परिपाटी के विरुद्ध है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *