Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गुल्मेली समाजद्वारा तीज की पुरस्कार तथा सम्मान 

 

नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । हिन्दू नारीयों की महान पर्व हरितालिका तीज के अवसर पर गुल्मेली समाज सेवा समिति बाँके के आयोजन में तीज मिलन तथा सम्मान कार्यक्रम भव्यता की साथ सम्पन्न हुआ है ।

नेपालगञ्ज सुर्खेतरोड स्थित इन्द्रणी होटल में, गुल्मेली समाज सेवा समिति बाँके के अध्यक्ष हरिलाल न्यौपाने के अध्यक्षता में, व्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय नेपाल की केन्द्रीय उपाध्यक्ष तथा नेपालगन्ज केन्द्र की प्रमुख व्रह्माकुमारी दुर्गा के प्रमुख आतिथ्य तथा लुम्बिनी प्रदेश सभासद् मीना श्रेष्ठ के विशिष्ठ आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ था वह कार्यक्रम में गुल्मेली समाज सेवा समिति बाँके जिला के सदस्यों के १२ कक्षा में सर्वोत्कृष्ट अंक लाकर उत्तीर्ण हुये छात्र और छात्रा का पुरस्कृत किया गया था । गुल्मेली समाज की भजन कीर्तन टोली के ११ लोगों को सम्मान भी किया गया था । 

यह भी पढें   सरकार के लिए हर्क साम्पाङ का ३३ सुत्रीय सुझाव

वह कार्यक्रम की प्रमुख अतिथि व्रह्माकुमारी दुर्गा और विशिष्ठ अतिथि लुम्बिनी प्रदेश सभासद् मीना श्रेष्ठ ने कक्षा १२ में सर्वोत्कृष्ट अंक ३.३१ जिपिए लाकर उत्तीर्ण हिमनाथ पौडेल और पवित्रा पौडेल की सुपुत्री भूमिका पौडेल और सर्वोत्कृष्ट अंक २.८५ जिपिए लाकर उत्तीर्ण देवीलाल मरासिनी और धनुमाया मरासिनी के सुपुत्र  विजय मरासिनी को जनही नगद रु.५ हजार एक सौ रपैया सहित सम्मानपत्र हस्तान्तरण की थी ।

   इसी तरह गुल्मेली समाज सेवा समिति बाँके के कोषाध्यक्ष प्रदीप सापकोटा के अनुसार गुल्मेली समाज सेवा समिति ने हरेक वर्ष कक्षा १२ में सर्वोत्कृष्ट अंक लाकार उत्तीर्ण हुये १ छात्र और १ छात्रा को हरेक वर्ष सम्मान के साथ पुरस्कृत करते आ रही है ।

प्रमुख अतिथि व्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय नेपाल की केन्द्रीय उपाध्यक्ष तथा नेपालगन्ज सेवा केन्द्र की प्रमुख व्रह्माकुमारी वरिष्ठ राजयोगिनी दुर्गा ने सहभागी महिलाएँ के वीच उत्प्रेरणात्मक मन्तव्य व्यक्त की थी । मैं इस समाज में नारी शक्ति और महिमा की चर्चा करते हुये उन्हों ने अभी कलियुग की उत्कर्ष में रही है  नारी लोग असरक्षित रही हैं चर्चा की थी । पवित्र तीज पर्व के अवसर पर अपने अन्दर की रिस, राग द्वेस हटाकर सभी लोग से प्रेम, सद्भाव रखकर अपना को भित्तर रुप में और मजबूद बनाने की संकल्प करते हुये व्रत बैठने की आव्हान की थी ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में जानकी नवमी की धूम

वह कार्यक्रम में समिति के संस्थापक संयोजक पूर्णलाल चुके, खजुरा गाँवपालिका के पूर्व अध्यक्ष किस्मत कुमार कक्षपति, संस्थापक अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद गौतम, पूर्व अध्यक्ष भास्कर काफ्ले, रुपईडिहा पत्रकार संघ के अध्यक्ष शेरसिंह कशौधन, दैनिक नेपालगन्ज के स्तम्भकार मित्रलाल सापकोटा, अधिवक्ताद्वय ईश्वरी प्रसाद ज्ञवाली आर बसन्त गौतम, पत्रकारों में मधु पौडेल , झवि शर्मा , शतक रक्तदाता पवन जायसवाल, वरिष्ठ व्यवसायी विष्णु प्रसाद गौतम लगायत करीब दो सौ से अधिक लोगों की सहभागिता रही थी ।

यह भी पढें   बैंकिंग सिस्टम में अधिक तरलता, नेपाल राष्ट्र बैंक ४० अरब रुपये खींचेगा

कार्यक्रम में समाज के सचिव हिमनाथ पौडेलद्वारा सञ्चालित तथा उपाध्यक्ष भीमलाल कँडेल ने स्वागत व्यक्र किया था वह कार्यक्रम में गुल्मेली समाज सेवा समिति बाँके के पदाधिकारी, गुल्मी जिला में जन्म होकर कर्मथली के रुप में बाँके जिला के विभिन्न जगह में रहकर गुल्मेलियों की सहभागिता रही थी ।

इसी तरह वह कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि लुम्बिनी प्रदेश सभासद् मीना श्रेष्ठ और गुल्मेली महिलाएँ ने मौलिक तीज गीत तथा एकल और सामूहिक रुप में नृत्य प्रस्तुत की थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed