Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वैश्य युवा संघ ने आयोजित की तीज महोत्सव

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । नेपाल बैश्य युवा संघ ने बुधवार को रौनियार सेवा सदन के सभागार में तीज महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया था।इस कार्यक्रम का प्रमुख अतिथि संविधान सभा सदस्य पूर्व मंत्री विधायक सुरीता साह थी।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तीज पति को दीर्घायु के लिए निर्जला उपवास कर कठिन व्रत रखकर गौरी पार्वती को आराधना करती है। इसलिए महिलाओं को दाम्पत्य जीवन में छोटी मोटी बातें पर कलह नहीं करना चाहिए।
विनोद साह की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री भरत साह, बैश्य कल्याण संघ के सलाहकार ई.प्रकाश चंद्र साह, बैश्य युवा संघ के केन्द्रीय सदस्य रंजीत चौधरी, जनमत पार्टी के वरिष्ठ नेता रमाशंकर पूर्वे,जसापा के नगर बरिष्ट उपाध्यक्ष राम चंद्र पंजियार, नेपाल बैश्य युवा संघ का प्रदेश अध्यक्ष राजू साह,प्रमोद साह ,तीज कार्यक्रम का संयोजक पूनम साह सहित कई लोगों ने विचार रखें। कार्यक्रम में महिलाओं ने तीज गीत गायी तथा एक दुसरे को शुभकामना दी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *