फेसबुक के टिप्पणी को लेकर चिंता नहीं करें – प्रधानमंत्री ओली

उन्होंने काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन शाह को लक्षित करते हुए टिप्पणी किया लेकिन उन्होंने बालेन का नाम नहीं लिया । कुछ दिन पहले बालेन ने प्रधानमन्त्री ओली को लक्षित कर एक स्टेटस रखा था जिसके बाद से सामाजिक सञ्जाल में इस विषय को लेकर बहुत सी बातें आ रही है । सरकार की ही संलग्नता के कारण ही उनका एक फेसबुक स्टेटस हटा दिया गया था । इस संकेत के बाद बालेन के समर्थकों ने ओली को फेसबुक में अनफॉलो करने का अभियान ही शुरु कर दिया है ।

