Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फिर भूख हडताल की चेतावनी

 
डा. गोविन्द केसी, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ५ सितम्बर । डा. गोबिन्द केसी ने फिर एक बार भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है । चिकित्सा सेवा और शिक्षा में सुधार का मांग रखते हुए डा. केसी ने कई बार भूख हड़ताल किया है । उनके द्वारा शुरु आन्दोलन के कारण स्वास्थ्य क्षेत्र में कई सुधारात्मक प्रयास भी हुआ है । वही डा. केसी ने पुनः एक बार भूख हड़ताल का चेतावनी दिया है ।
डा. केसी ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि विश्व विद्यालय तथा प्रतिष्ठान पदाधिकारी नियुक्ति मापदण्ड के आधार पर नहीं हो जाता है तो वह फिर अनशन पर बैठ जाएंगे । उन्होंने कहा है कि जब तक उच्च शिक्षा ऐन पारित नहीं होगा, तब तक मापदण्ड अनुरुप और इससे पहले की गई सम्झौता के अनुसार काम होना चाहिए । स्मरणीय है, डा. केसी की मांग है कि गेटा स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान को तत्काल संचालन करना चाहिए और मधेस प्रदेश और गण्डकी प्रदेश में मेडिकल कॉलेज और प्रतिष्ठान निर्माण करना चाहिए । इसीतरह इलाम, उदयपुर और डडेलधुरा में तत्काल सरकारी मेडिकल कलेज तथा प्रतिष्ठान निर्माण के लिए भी उन्होंन कहा है ।
डा. केसी का मानना है कि हर नेपाली नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा और औषधि उपचार मिलनी चाहिए । इतना ही नहीं, सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यक दरबन्दी और और डाक्टरों की व्यवस्था करने के लिए भी उन्होंने आग्रह किया है । इसीतरह बी एण्ड सी अस्पताल को मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए जो अनुमती दी गई है, इस निर्णय में भी पुनरावलोकन होना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *