Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति में समस्या

 
ढल्केबर सबस्टेशन, फाईल तस्वीर

जनकपुरधाम, ५ सितम्बर । जनकपुर क्षेत्र में विद्युत आपुर्ति में समस्या आ गई है । ढल्केबर स्थित १३२÷३३, ६३ एमभीए क्षमता की दो पावर ट्रान्सफर्मर में समस्या आने के कारण विद्युत आपुर्ति में जनकपुर क्षेत्र प्रभावित हो गया है । प्राप्त सूचना अनुसार मंगलबार शाम से ही दो ट्रान्सफर्मर में से एक में समस्या दिखाई दी थी ।
प्राधिकरण मधेश प्रादेशिक कार्यालय के अनुसार ट्रान्सफर्मर में समस्या आने के कारण धनुषा जिला की जनकपुरधाम, यदुकुवा, धनुषाधाम, सखुवा, महोत्तरी जिला के जलेश्वर, गौशाला, बर्दिबास, सिन्धुली जिला की भिमान आसपास क्षेत्र में विद्युत् आपूर्ति प्रभावित हुआ है । प्रभावित क्षेत्र में विद्युत आपुर्ति के लिए भारत से विद्युत लाने की तैयारी है । भारत सुरसण्ड से ३३ केभी प्रसारण लाइन से विद्युत लाने की तैयारी है । बताया गया है कि आपुर्ति प्रभावित होने के पीछे क्या कारण है, इसको लेकर ट्रान्सफर्मर उत्पादक कम्पनी से बात हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *