Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अवधी पत्रकार संघ बाँके द्वारा कजरी तीज शुभकामना आदान–प्रदान

 

नेपालगञ्ज/(बाँकेपवन जायसवाल  अवधी पत्रकार संघ जिला कार्य समिति बाँके के आयोजन में कजरी तीज शुभकामना आदानप्रदान कार्यक्रम भाद्र २० गते सम्पन्न हुआ है

नेपालगञ्ज उद्योग बाणिज्य संघ के सभा हाल में सञ्चालित कार्यक्रम में अवधी पत्रकार संघ केन्द्रीय कार्य समिति के कोषाध्यक्ष सन्ध्या शर्माद्वारा सञ्चालित कार्यक्रम में, अवधी पत्रकार संघ बाँके जिला शाखा के अध्यक्ष प्रहलाद विश्वकर्मा अध्यक्षता किये थे । लुम्बनी प्रदेश सभासद् माननीय अम्बिका काफ्ले के प्रमुख आतिथ्य में सम्पन्न कार्यक्रम में  उन्होंने अवधी पत्रकार संघ को अपनी ओर से सहयोग करने की प्रतिवद्धता व्यक्त की

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 20 अप्रैल 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

इसी तरह उस कार्यक्रम में बिशिष्ठ अतिथि नेपाल पत्रकार महासंघ लुम्बिनी प्रदेश सदस्य मोहम्मद आरीफ अन्सारी, अवधी अगुवा तथा नेपाल टेलिभिजन क्षेत्रीय प्रसारण केन्द्र कोहलपुर के प्रमुख बिजय वर्मा, जिला प्रशासन कार्यालय बाँके के प्रशासकीय अधिकृत बिनिता यादव, अवधी साँस्कृतिक प्रतिष्ठान केन्द्रीय कार्य समिति के संस्थापक बिष्णुलाल कुमाल, अवधी पत्रकार संघ के संस्थापक सूर्यलाल यादव, अबधी पत्रकार संघ बाँके के पूर्व अध्यक्ष चन्दे्रश्वरराज त्रिपाठी, शतक रक्तदाता पवन जायसवाल लगायत लोगों ने काजरी तीज के अवसर पर अपनी अपनी शुभकामना मन्तव्य व्यक्त किये थे  

यह भी पढें   जेनजी आंदोलन के बाद गृहमंत्री सुधन गुरूंग ने खरीदे 50 लाख से अधिक के शेयर

इसी तरह नेपालगञ्ज उद्योग बाणिज्य संघ के निर्वतमान अध्यक्ष नन्दलाल बैश्य ने कजरी तीज कार्यक्रम में आई सभी महिलाएँ को अपनी ओर से गम्छा लगाकर स्वागत किया था, वह कार्यक्रम में बाँके और बर्दिया जिला के. अवधी पत्रकार संघ में आवद्ध रहे अवधी पत्रकार लोगों की सहभागिता में काजरी तीज की शुभकामना आदानप्रदान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ था

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *