विराटनगर में चार दिवसीय कृषि एक्सपो मेला 12 सितंबर से
माला मिश्रा / वरुण मिश्रा । कोशी प्रदेश नेपाल के राजधानी विराटनगर में 12 सितंबर भाद्र 27 से चार दिवसीय कृषि एक्सपो मेला का भव्य आयोजन होने जा रहा है । उद्घाटन समारोह में विशेष अतिथि विहार सरकार के कृषि मंत्री मंगल पाण्डे मौजूद रहेंगे । मंगलवार को विराटनगर स्थित होटल ईस्टर्न स्टार में पत्रकार सम्मेलन कर इसकी जानकारी देते हुए आयोजक नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ कोशी प्रदेश के अध्यक्ष राजेंद्र राउत ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कृषि एक्सपो में विहार और कलकता से 20 स्टाल लगाए जाएंगे ।एक्सपो मेला में करीब 130 स्टाल रखा गया है ।एक्सपो का मुख्य आकर्षक नवीनतम औजार , यंत्र तथा कृषि प्रविधि का प्रदर्शनी , पशु पक्षी प्रदर्शनी , पर्यावरण मैत्री ज्ञान , कृषि बिज्ञ के साथ विचार विमर्श सेमिनार ,फूड फेस्टिवल आदि शामिल है । श्री राउत ने बताया कि कोशी प्रदेश में पहिला दफा कृषि मेला लगाया जा रहा है दोनो देश के बिज्ञ के बीच आपसी विचार विमर्श का कार्यक्रम रखा गया है ।
एक्सपो स्थान को पांच ब्लाक में बांटा गया है । कृषि मेला को लगभग आठ लाख किसान अवलोकन करेंगे । एक्सपो में काठमांडू विश्व विद्यालय के द्वारा कृषि विषय पर परामर्श भी दिया जाएगा । संचालन भवेश श्रेष्ठ कर रहे थे वही धन्यवाद ज्ञापन राजन श्रेष्ठ दिया ।


