Mon. May 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश की मुक्ति ही स्वतन्त्र मधेश : जनकपुर की विशाल आमसभा मे डा. सि.के. राउत

 

DSC00610कैलास दास,जनकपुर, अगहन १६ गते । स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन के संयोजक सि.के. राउत ने अपना एक एजेण्डा के रुप मे स्वतन्त्र मधेश का ही उद्घोष किया है ।

नेपाल सरकार द्वारा राजद्रोह का आरोप लगाने के बाद तीन महिना जेल मे रहकर हालही मे बाहर आये राउत जनकपुर में आम सभा को सम्बोधित करते हुए यह बा कही । उन्होन कहा कि स्वतन्त्र मधेश ही अपना एक एजेण्डा है और उसे कभी नही छोडेगे । मेरा स्वतन्त्र मधेश का आन्दोलन अहिंसात्मक आन्दोलन है । उन्होने मधेश में अभी भी साशक वर्ग औपनिवेशिक शासन व्यवस्था चला रहा है ।  मधेश की मुक्ति ही स्वतन्त्र मधेश है ।

उन्होने खस शासक की ओर संकेत करते हुए कहा कि सरकार अभी भी मधेश के 10407648_973403266008022_5465824273716597389_nसाथ विभेद कर रही है ।  मधेश से सबसे ज्यादा राजस्वश्व जाने के बावजूद भी मधेश का विकास नही किया जा रहा है आरोप भी लगाया । संयोजक राउत ने कहा जो सरकार मधेश से राजस्व उठाता है और मधेश का विकास नही चाहता वही मधेश के प्रति विश्वासघात करता है । जब तक आर्थिक विभेदकारी नीति को अन्त नही होगा स्वतन्त्र मधेश की परिकल्पना नही की जा सकती है ।

यह भी पढें   हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स, लंदन में वातायन संस्था का ऐतिहासिक सम्मान समारोह; लॉर्ड उदय नागाराजु ने दिया शिखर सम्मान

उन्होने यह भी कहा कि मधेश में हुलाकी राजमार्ग नही बनाना और पहाड में मध्य पहाडी राज को निर्माण कर मधेशी जनता के साथ विभेद हो रहा है। उन्होने कहा सैकडौं वर्ष से मधेशी जनता पर हो रहे शोसन दमन का अन्त ही स्वतन्त्र मधेश है । मधेशी हक अधिकार प्राप्त कर ले इसके डर से खस शासक नेपाली सेना में मधेशी को नही ले रहा उन्होने आरोप भी लगाया । उन्होने सरकार को ललकारते हुये कहा कि मधेशी को अब चुप रहकर अधिकार नही मिलेगा । उन्हे अब लडकर अधिकार लेने का समय आ गया है । शोषण, दमन के विरोध में सडक पर आने के लिए उन्होने सभी से आग्रह भी किया ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 29 अप्रैल 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के सन्दर्भ में उन्होने कहा कि मोदी जी का भ्रमण इस डर से रद्द कर दियागया कि अन्तर्राष्ट्रिय क्षेत्र में मधेश का पहचान नही बन पाए । मोदी का भ्रमण षडयन्त्र पूर्वक रद्द किया गया उन्होने जिकिर भी की । एक प्रसंग मे उन्होने कहा मोदी जी का पहाड का पानी और जवानी पसन्द है और मधेश का सत्कार नही ।

10393570_973403402674675_3474352041055519834_nराउत का कार्यक्रम में जानकी मन्दिर के परिसर में पहले से तय था लेकिन प्रशासन ने बल प्रयोग कर जानकी मन्दिर में नही होने दिया ।  इसपर राउत पक्षधर ने जमकर नारेबाजी भी किया था । जानकी मन्दिर परिसर में आमसभा स्थगित करने पर मन्दिर पूर्वाी द्वारा पर आम सभा किया गया था जिसमे भाडी संख्या मे लोगों की उपस्थिति थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *