Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देश के विकास को गति देने के लिए संविधान संशोधन आवश्यक – मंत्री देवेन्द्र दाहाल

 

काठमांडू, असोज ११ – भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मंत्री देवेन्द्र दाहाल ने कहा है कि देश के विकास को गति देने के लिए संविधान संशोधन आवश्यक है ।
विराटनगर में शुक्रवार आयोजित पत्रकार सम्मेलन में उन्होंने कहा कि देश के विकास को दु्रत गति से आगे बढ़ाने के लिए, निर्वाचन प्रणाली में बाधा अड़चन को हटाने के लिए संविधान संशोधन किया जा रहा है ।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि निर्वाचन प्रणाली सुधार करने के सन्दर्भ में, महिला, विभिन्न जातजाति के प्रतिनिधित्व को स्थानीय रुप में निर्वाचित कर लाने, समानुपातिक व्यवस्था व्यवस्थित करने के सम्बन्ध में दलों के बीच बातचीत हो रही है ।
मंत्री दाहाल दाबा करते हुए कहा कि संविधान संशोधन से जनता के अधिकार किसी भी हालत में नहीं छिने जाएंगे । उन्होंने यह भी कहा कि’संविधान संशोधन से जनता और भी अधिकारों को प्राप्त करेगी ।’
मंत्री दाहाल आज विराटनगर स्थित रेलवे, हुलाकी सड़क, तथा पुल का अवलोकन करेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed