बचगया काठमाण्डू !१० पाकिस्तानी गिरफ्तार,जानकीमन्दिर भी ध्वस्त करनेकी थी योजना
काठमाण्डु,८ दिसम्बर । आतंकवादियों ने एकबार फिर नेपाल को अपना निशाना बनाया है। नेपाल के राजधानी काठामांडू से प्रसारण होनेवाले एभिन्यून टेलिविजन ने रविबार को इस घटना का पर्दाफाश किया है । गत बुधवार को ही रोशन भारती नामक व्यक्ति ने एभिन्यूज के कार्यालय मे आकर यह सनसनीपुर्ण जानकारी दी कि कुछलोग धार्मिक कर्यक्रम के नाम पर पशुपतिनाथ के मन्दिर मे विस्फोट कराना चाहते हैं ।एभिन्यूज के अनुसार आतंकवादियों ने इसबार निशाना बनाया था विश्व के समस्त धर्मालम्बियो के आस्था के केन्द्र पशुपति मंदिर को । ६ दिसम्बर शनिबार को पशुपति मंदिर के परिसर में एक धार्मिक क्रार्यक्रम का आयोजना कर कार्यक्रम के दौरान ही बम विस्फोट कराने की योजना थी । धार्मिक कार्यक्रम का आयोजना कलकी अवतार फाउण्डेशन इंटरनेशनल नामकी संस्था करनेवाली थी। इस संस्था ने जनकपुर के जानकी मंदिर में भी धार्मिक क्रार्यक्रम आयोजना करने का प्रचार कर रखा था ।
लेकिन विस्फोट के विषय में किया गया ईमेल एक सॉफ्टवेयर इंजिनियर को पता लग जाने के कारण आंतकवादियों के मनसूबे पूरे नहीं हो सके । इमेल मे युनुस ओलगोहर नामक व्यक्ति को जानकारी कराया गया था कि ६दिसम्बर को पशुपतिनाथ के मन्दिर मे विस्फोटकराने का सारा वन्दोबस्त हो चुका है । यह इमेल भारतीय नागरीक अनिल चौहान के नाम से किया गया था। जाँच परताल के बाद मे अनिल चौहान नाम का व्यक्ति पाकिस्तानी निकला जिसका नाम क्युम रियाज था । ५दिसम्बर रात के ८ः३० बजे नेपाल प्रहरी ने काठमांडू के कपन स्थित राजकुमार महर्जन के घर में छापा मारकर १० लोगों को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार होनेवालों में अधिकांश पाकिस्तानी नागरिक हैं जो अपने आप को भारतीय कहकर काफी दिनों से वहाँ रह रहें थे । इनमे ५ महिलायें भी हैं । कलकी अवतार फाउण्डेशन मसीहा फाउण्डेशन इंटरनेशनल का भगिनी संस्था है । मसीहा फाउण्डेशन का मुख्य कार्यालय लंदन में है । लंदन के अलावे इस संस्था की शाखा अमेरिका, कनाडा ,आस्ट्रेलिया ,नेपाल ,भारत ,बंगलादेश, ताइवान , दक्षिण कोरिया में भी है ।
इस संस्था का सर्वेसर्वा युनुस अलगोहर है जो स्वयं को रियाज अहमद गोहर शाही का प्रतिनिधि कहता है । रियाज अहमद गोहर शाही अपनेआप को कलकी अवतार कहता आ रहा है । नेपाल पुलिस घटना का अनुसंधान कर रही है । http://himalini.com/himalininews/%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B2-%E0%A4%AE%E0%A5%87-%E0%A4%85%E0%A4%B2%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%A6%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A5%A8%E0%A5%A6-%E0%A4%B8%E0%A4%B9%E0%A4%AF.html

