Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पुरूषोत्तम झा वने बजरंग दल धनुषा के अध्यक्ष

 

जनकपुरधाम, मिश्रीलाल मधुकर ।  मंगलवार को तुलसी आश्रम जनकपुरधाम में अन्तर्राष्ट्रिय हिन्दू परिषद नेपालद्वारा समिति विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अन्तर्राष्ट्रिय हिन्दू परिषद नेपाल अन्तर्गत राष्ट्रिय बजरंग दल धनुषा जिला के अध्यक्ष के पद में पुरुषोत्तम झा , जिल्ला सचिव में जीवछ साह जनकपुरधाम के नगर महिला प्रमुख के रुप में श्रीमती सीता देवी चौधरी का चयन किया गया । कार्यक्रम में विशेष रुप से अन्तर्राष्ट्रिय हिन्दू परिषद नेपाल के संयुक्त महामन्त्री सत्यम् मुरारी ,मधेस प्रदेश अध्यक्ष हेमशंकर अरगरिया , राष्ट्रिय बजरंग दल के प्रशिक्षण प्रमुख जीतेन्द्र दास राष्ट्रिय छात्र परिषद के केन्द्रीय महासचिव अजय गुप्ता , राष्ट्रिय बजरंग दल के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख परमेश्वर साह के साथ सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अध्यक्षता ए.एच.पी. जनकपुरधाम के अध्यक्ष अनिल गुप्ता तथा संचालन आर.बी.डी. के धनुषा जिल्ला महासचिव संतोष साह ने किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com