Sat. Jun 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीपी राजमार्ग दुर्गापूजा से पहले नही खुलेगा – भौतिक पूर्वाधार मन्त्रालय

 

काठमांडू असोज १७ – भौतिक पूर्वाधार मन्त्रालय ने कहा है कि वीपी राजमार्ग दुर्गापूजा से पहले नहीं खोला जा सकता है ।
मन्त्रालय और सड़क विभाग की टोली बुधवार को नेपाली सेना के हेलिकॉप्टर से निरीक्षण के लिए गई थी । इसके दूसरे दिन गुरुवार को भौतिक पूर्वाधार मन्त्रालय द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मेलन में सचिव केशवकुमार शर्मा ने कहा कि, ‘टीम इस निष्कर्ष में पहुँची है कि सड़क दुर्गापूजा से पहले खुलने की अवस्था में नहीं है । ’
वीपी राजमार्ग के चौकीडाँडा–कालढुंगा खण्ड में १२ किलोमीटर सड़क को रोशी नदी की बाढ़ बहा ले गई । इस खण्ड की लम्बाई १८ किलोमीटर है । अभी यह अवस्था नहीं है कि पहाड़ काटकर सड़क बनाई जाए । इसलिए जब नदी में पानी का बहाव कम हो जाएगा उसके बाद ही डाइभर्सन कर सड़क संचालन करने का प्रयास किया जाएगा ।
सचिव शर्मा के अनुसार बाढ़ तथा भूस्खलन से राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो गया । जिसके बाद से पूर्व से आने वाले गाड़ी वीपी राजमार्ग में सित्खा तक आते थे और पुल को पारकर रामेछाप के मन्थली और दोलखा के चरिकोट होकर काठमांडू आने का विकल्प तलाश की थी । लेकिन यह बहुत ज्यादा घुमावदार हो जाती है ।
सित्खा से मध्यपहाड़ी राजमार्ग से दोलालघाट आने और अरनिको राजमार्ग से काठमांडू आने का रुट तुलनात्मक रुप में छोटा रास्ता है । इसलिए अभी के लिए ‘यही विकल्प है ।’
उनके अनुसार काठमांडू से नौबिसे होते हुए हेटौंडा जाया जा सकता है । ये सड़क संचालन में है । इसी तरह थानकोट –चित्लाङ होकर भी हेटौंडा जा सकते हैं । सकिन्छ ।
सड़क विभाग के महानिर्देशक रामहरि पोखरेल ने कहा कि वीपी राजमार्ग में फंसे हुए गाडि़यों को दुर्गापूजा से पहले सिन्धुली या काठमांडू लाने का प्रयास करेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed