Wed. Oct 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मन्थली–काठमांडू यातायात अवरुद्ध

 

काठमांडू, असोज १९ – लगातार बारिश के कारण, पिछले शनिवार को आए बाढ़ और भूस्खलन के कारण तीन दिन पहले नियमित रुप से चल रही मन्थली–काठमांडू यातायात आज सुबह से ही अवरुद्ध है ।
दोलखा के मेलुङ गाँवपालिका स्थित मालुखोला के नजदीक ज्यामिरे सड़क तामाकोसी बाढ़ के कारण बह गई । जिससे सवारी साधन आवागमन अवरुद्ध हो गया है ।
मन्थली से खुर्कोट होते हुए नेपालथोक–काठमांडू तक के आवागमन को, खुर्कोट में पुल बहने के बाद और नेपालथोक से लेकर भकुण्डेबेँसी तक की सड़क रोशी नदी में बहने के बाद इस रुट को वैकल्पिक मार्ग के रुप में प्रयोग किया जा रहा था । मन्थली से चरिकोट होते हुए सिन्धुपाल्चोक के खाडिचौर निकलकर काठमांडू लोग आ जा रहे थे ।
रास्ता अवरुद्ध होने के बाद रामेछाप, सोलु और ओखलढुंगा के विभिन्न भागों से काठमांडू जाने और तीनों ही स्थान के लिए काठमांडू से निकले मालवाहक और यात्रीवाहक सवारीसाधन रुका हुआ है । अवरुद्ध रास्ते को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं । ये जानकारी जिला प्रहरी कार्यालय दोलखा ने दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com