Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मानवअधिकार दिवस पर मुस्लिम धर्म-गुरुओं का गर्जन,थर्ड एलायन्स से बातचित

 

IMG_6727नेपालगन्ज, (बाँके) पवन जायसवाल २०७१ , मंसीर २४ गते ।
 ६६ वाँ अन्तरराष्ट्रीय मानवअधिकार दिवस के अवसर पर तराई मानव अधिकार रक्षक संजाल थर्ड एलायन्स उप क्षेत्रीय कार्यालय नेपालगंज ने मंसीर २४ गते बुधबार को नेपालगंज में मुस्लिम धर्म गुरुओं तथा अगुवाओं के साथ बातचीत किया है । संबैधानिक पहचान न होने तक नेपाल के मुस्लिम पीछे ही रहेंगे मुस्लिम अगुवा ने बताया ।
मानव अधिकार दिवस के अवसर पर शुभ कामना देते हुयें एकीकृत नेकपा माओवादी के केन्द्रीय सदस्य अतहर हुसेन फारुकी ने कहा माघ ८ के अन्दर  संविधान नही बना तो देश में द्वन्द सृजना होगी और नेपाल मे मानव अधिकार का उल्लघन भी होगा ।
नेता अतहर हुसेन फारुकी ने आग्रह किया कि मुस्लिमों को नेपाल प्रहरी द्वारा विभिन्न आरोप लगाकर फंसाया जारहा है । उन्होने थर्ड एलायन्स से आग्रह किया कि मुस्लिमों पे मानव अधिकार का हो रहे उल्लघन को रोकने के लियें एलायन्स प्रयास करे ।
मुस्लिम विश्लेषक महेबूब अली इद्रीसी ने कानूनी राज्य की स्थापना नही होने तक मानव अधिकार का सम्मान नही होगा बताया । उन्होंने कहा कि अपना अधिकार का माँग  करते पर सिके राउत जैसे बैज्ञानिक को गिरफ्तार करके देश द्रोही का मुद्दा लगाकर सरकार ने मानव अधिकार का उल्लघंन किया है इसलिये सभी मुस्लिम समुदाय को इसके विरूद्ध आवज उठाना चहिये ।
नेपालगंज उद्योग वाणिज्य संघ के उपाध्यक्ष अब्दुल वाहिद मन्सुरी ने गरीबों को प्रहरी गैर कानूनी रुप में पकड कर कारवाइ करता है और मानव अधिकारवादीयों मौन होकर बैठे रहते हैं आरोप लगाते हुयें कहा कि सभी लोगों का  अधिकार बराबर है ।
राष्ट्रीय मुस्लिम आयोग के सदस्य अक्रम अन्सारी ने मुस्लिमों को मधेशी कोटा में रखकर बिभेद किया है कहते हुयें मधेशी कोटा से तत्काल हटाने के लियें  प्रयास करने के लियें थर्ड एलायन्स से आग्रह किया ।
इसी तरह राजनितिक दलों  जवाफदेही बने तो मानव अधिकार का सम्मान होगा नही तो मुस्किल है नेपाल मुस्मिल समाज विकास चेतना केन्द्र के अध्यक्ष मोहम्मद शेर बगवान ने बताया । नेपाली मुस्लिामों की पहचान न होने तक मानव अधिकार का सम्मान नही होगा पूर्व हज समिति के अध्यक्ष अब्दुल जब्बार मन्जरी का कहना था ।
इस्लाम शान्ति का धर्म है लेकिन इस्लाम धर्मवलम्बीयों को अतंककारी का विल्ला लगाकर नेपाल सरकार मानव अधिकार का उल्लघन कर रही है इस्लामी संघ के भेरी जोन प्रमुख उबेदुर रहमान खान ने आरोप लगाया ।
कुछ तत्वों ने इस्लाम धर्म को अन्त करने की ओर लगे है आरोप लगाते हुयें मुस्लिम धर्म गुरु अब्दुल कबि ने इस्लाम का अन्त करके हिन्दू धर्म को भी अन्त करने की ओर लगे है सभी नेपालीयों को सचेत होने के लियें आग्रह किया ।
रुसुफ नेपाल के अध्यक्ष मुस्ताक राई कुछ गरीब मुस्लिम किशोरीयोंं की विवाह नही हुआ है तो सहज रुप में विवाह हो सके इस उद्देश्य से  एक ट्रष्ट का निर्माण करना एकदम जरुरी है बताया ।
शुभ कामना अदान प्रदान कार्यक्रम को समापन करते हुयें थर्ड एलायन्स के उप क्षेत्रीय संयोजक आलम खान ने मानव अधिकार का संरक्षण और प्रवद्र्धन के लियें थर्ड एलायन्स तैयार है बताया । सम्पूर्ण नागरिकों को मानव अधिकार की प्रत्यभूति कराने के लियें थर्ड एलायन्स सदैब तयार रहने का जिकिर किया । इस के साथ थर्ड एलायन्स के संयोजकत्व में मानव अधिकार निगरानी समूह समेत निमार्ण किया गया खान ने जानकारी दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *