काठमांडू में अधिक किराया लेने के आरोप में १३ लोग हुए गिरफ्तार
काठमांडू,असोज २१ – दशहरा के अवसर पर सभी अपने गाँव घर की ओर जाना चाहते हैं । ऐसे समय में जब बहुत ज्यादा भीड़ होती यात्रियों की, तो बस की टिकटें भी मंहगी हो जाती है । हर बार लोग हैरान परेशान होकर अपने गंतव्य तक पहुँचते हैं । हर बार टैफ्रिक पुलिस ज्यादा भाड़ा वसूलने को लेकर लोगों को गिरफ्तार भी करती आई है । लेकिन फिर दशहरे का समय आता है बस टिकट वाले मनमाने ढ़ंग से टिकट काटते हैं ।
हर बार की तरह इसबार भी पुलिस की नजर इस पर तैनात थी । आज पुलिस टैफ्रिक ने अधिक किराया वसूलने के आरोप में टैफ्रिक पुलिस काठमांडू से १३ लोगों गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार लोगों में वे लोग हैं जो फर्जी टिकट बनाकर यात्रियों से ठगी करते हैं और सामान्य से अधिक किराया लेते हैं ।
काठमांडू के कोटेश्वर से ३ और बल्खु से ६ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है । ये जानकारी उपत्यका ट्राफिक प्रहरी कार्यालय के डीएसपी ने दी है ।
उन्होंने कहा कि ‘बल्खु और कोटेश्वर तथा अलग अलग जगहों से १३ लोगों को गिरफ्तार किया गया है । इन सभी को गिरफ्तार कर कानूनी कारवाई के लिए सम्बन्धित पुलिस वृत्त को जिम्मेदारी दी गई ।


