Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कपिल शर्मा तथा सोनु निगम का कार्यक्रम रद्द, सरकार की मानसिक दीवालियापन

 

kapilकाठमाडू,१२,दिसम्बर । जिल्ला प्रशासन कार्यालय काठमाणडू ने कल्ह शनिवार को दशरथ रंगशाला मे होने जारहे एनसेल परपलफेस्ट कार्यक्रम को स्थगित करने का आदेश दिया है। कार्यक्रम मे भारतीय चर्चित कमेडियन कपिल शर्मा तथा गायक सोनु निगम आनेवाले थे । कार्यक्रम मे नेपाल के सुगम पोख्रेल,यम वुद्ध, विल्सन विक्रम राई, जितु नेपाल भी भाग लेनेवाले थे ।

 रंगशाला मे निर्माण काम चलरहा है और सुरक्षा की संवेदनशीलता को ध्यान मे रख कर कार्यक्रम कुछ दिन बाद मे करने का निर्देशन दिया गया है । काठमाडौ के प्रमुख जिल्लाअधिकारी एकनारायण अर्याल ने यह जानकारी दी है। इसकेबारे मे स्थानीय प्रशासन ने शुक्रबार देर से आयोजक एनसेल को मौखिक जानकारी करायी है। माघ ८ गते के बाद कार्यक्रम कराने को कहा गया है कहा गया है।
लेकिन एनसेल ने इसके बारे मे कोइ लिखित जानकारी नही आने की बात बतायी है । एनसेल के कर्पाेरेट कम्यूनिकेशन डाइरेक्टर सञ्जु काेइराला बताया है कि हमे मौखिक जानकारी देर से मिली है लिखित आने के बाद हम दर्शकों को जानकारी करायेगें । उन्होने कहा कि कुछ पहले जानकारी मिली रहती तो हमे सुबिधा होती । हजारों दर्शक इससे जुडे हुयें है ।
लेकिन आमलोगों की धारणा है कि सरकार जानबुझकर अन्तिम दिन मे आकर यह निर्णय ली है । इससे मनोरन्जन प्रेमियो को बहुत बरा अघात लगा है । सरकार चाहती है कि भारतीय कलाकार नेपाल नही आवें । अभी राजधानी मे सुरक्षा को लेकर कोई गरबरी नही है । कुछ ही दिन पहले यहाँ सार्क सम्मेलन कराया गया था । सुरक्षा की भारी व्यबस्था की गई थी । अगर सरकार चाहती अच्छा बन्दोबस्त कर सकती थी । यह सरकार की मानसिक दीवालियापन है ।
परपलफेष्ट का व्यवस्थापन का जिमेवारी लिये लेमन प्रालि ने सुरक्षा का अनुरोध केलिये लिखे गये पत्रअनुसार जिल्ला प्रशासन कार्यालय काठमाडौं ने महानगरीय प्रहरी परिसर को कार्तिक १७ गते ही पत्राचार कर चुका है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed