देशभर में डेंगू का संक्रमण, डेंगू संक्रमित की संख्या १९ हजार ५९९
काठमांडू, असोज ३० – देशभर में डेंगू का संक्रमण तीव्र रुप में फैल रहा है । ईपिडिमियोलोजी तथा रोग नियन्त्रण महाशाखा (ईडिसिडी)के पिछले तथ्यांक अनुसार डेंगू संक्रमित की संख्या १९ हजार ५९९ हो गई है । डेंगू संक्रमण से अभी तक नौ लोगों की जान जा चुकी है ।
महाशाखा ने यह भी जानकारी दी है कि डेंगू संक्रमण देश के ७६ जिलों में फैल चुकी है । उसमें में भी सबसे ज्यादा काठमांडू में फैली हुई है ।
काठमांडू में डेंगू संक्रमण से अभी तक तीन हजार एक सौ तीन लोग प्रभावित हुए हैं । इसी तरह कास्की में दो हजार ८४७ लोगों में डेंगू संक्रमण दिखाई दिया है ।
शुक्रराज ट्रपिकल तथा सरुवा रोग अस्पताल टेकु के रिसर्च यूनिट के संयोजक तथा संक्रामक रोग विशेषज्ञ डा. शेरबहादुर पुन का कहना है कि “पोस्ट मानसूनशुरु होने के साथ ही डेंगू का जोखिम बढ़ने की संभावना है । दशमी के आसपास अस्पताल आने वालों में ज्यदा डेंगू के रोगी हैं । समुदाय में डेंगू संक्रमण फैल चुका है ।”
विसं २०८० के पुस मसान्त तक देशभर में लगभग ५२ हजार से ज्यादा डेंगू संक्रमण पुष्टि होने वालों में २० लोगों की मृत्यु हो गई थी । डेंगू एडिस एजिप्टाई जाति के मादा मच्छर के काटने से होने वाला एक प्रकार का कीटजन्य रोग है ।
मच्छर नहीं काटे इसके लिए या इससे बचने के लिए पूरे शरीर को ढ़कने वाले कपड़े का प्रयोग करें । खाने और पीने के लिए जो पानी रखते हैं उसे ढ़क कर रखें । अगल बगल में यदि कोई ढ़ल या नाला है तो उसे साफ करवाएं । सोने के समय में मच्छरदानी का प्रयोग करें ।


