Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोशी, गण्डकी तथा कर्णाली प्रदेश के कुछ स्थानों में बारिश की संभावना

 

काठमांडू, असोज ३० – हाल देशभर में पश्चिमी हवाओं का आंशिक प्रभाव तथा कोशी, बागमती और गण्डकी प्रदेश के पहाड़ी भू–भाग में स्थानीय हवाओं का भी आंशिक प्रभाव है ।

जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज दिन में देश के पहाड़ी भागों में आंशिक से साधारणतया बादल छाए रहेंगे । बाकी भाग में मुख्यतया मौसम साफ रहेगी । साथ ही कोशी प्रदेश, गण्डकी प्रदेश और कर्णाली प्रदेश के पहाड़ी भूभाग के कुछ स्थानों में हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है ।
इसी तरह, आज रात देश के पहाड़ी भागों में आंशिक से साधारणतया बादल छाए रहेंगे । बाकी भाग में मौसम साफ रहेगी । कोशी प्रदेश, गण्डकी प्रदेश और कर्णाली प्रदेश के पहाड़ी भूभाग के एक दो स्थानों में हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है । आगामी २४ घण्टा में सभी प्रदेश के पहाड़ी भाग के एक दो स्थानों में हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है ।

यह भी पढें   मानवीय मूल्य ही योग साधना की पहचान है!

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed