डडेल्धुरा में बस दुर्घटना में ४ लोगों की मृत्यु, १२ घायल
काठमांडू, असोज ३० – डडेल्धुरा में बस दुर्घटना होने से चार लोगों की मृत्यु हो गई है, १२ लोग घायल हैं । अमरगढ़ी नगरपालिका–७ के खसरेखान में बीति रात पवनदुत यातायात के ना८ख१०७८ नम्बर बस दुर्घटना होने से चार लोगों की मृत्यु होने की जानकारी पुलिस ने दी है । जिला पुलिस कार्यालय डडेल्धुरा के पुलिस निरीक्षक उपेन्द्र बमले दुर्घटना में बैतडी के पुर्चौडी नगरपालिका–३ के ४५ वर्षीया जैमती बोहोरा, २१ वर्षीया कमला बोहोरा, उनके नवजात शिशु और २२ वर्षीय सहदेव बोहोरा की मृत्यु होने की जनकारी दी है ।
उनके अनुसार गंभीर अवस्था में डडेल्धुरा अस्पताल पहुँचे उन सभी को चिकित्सक ने मृत घोषणा कर दी । बस महेन्द्रनगर से बैतडी के पुर्चौडी की ओर जा रही थी । दुर्घटना में घायल १२ लोगों का डडेल्धुरा अस्पताल में उपचार किया जा रहा है । बस में १७ लोग सवार थे जिसमें से एक व्यक्ति सम्पर्कविहीन होने की जानकारी पुलिस ने दी है ।

