प्रधानमंत्री ओली के विरुद्ध अख्तियार में शिकायत दर्ज
काठमांडू, कार्तिक १ – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के विरुद्ध अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग में शिकायत दर्ज की गई है । ओली के विरुद्ध शिकायत दर्ज कर कहा गया है कि पार्टी कार्यालय निर्माण के नाम पर जो जगह ली गई है । और व्यापारी ने जो यह भी कहा है कि भवन भी बना देंगे । यह सरासर कानून का उल्लङ्घन है ।
सिन्धुली के युवराज पौडेल (सफल) ने आज आयोग में शिकायत दर्ज की है । शिकायत में भ्रष्टाचार निवारण ऐन २०५९ द्वारा आवश्यक अनुसन्धान के तहत कारबाई की मांग की है ।
शिकायत में कहा गया है कि देश के प्रधानमन्त्री ने कानून का उल्लङ्घन किया है क्योंकि भ्रष्टाचार निवारण ऐन २०५९ (संशोधन सहित) के तहत दान दातव्य उपहार या चन्दा लेने जैसे काम को भ्रष्टाचार माना गया है ।
भाटभटेनी सुपर मार्केट के अध्यक्ष मीनबहादुर गुरुङ ने एमाले के केन्द्रीय पार्टी कार्यालय के निर्माण के लिए कुल १० रोपनी १४ आना जगह उपलब्ध कराने के बाद यह विषय विवाद में है ।


