Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रास्वपा के अनुशासन आयोग के उपप्रमुख यज्ञमणि न्यौपाने ने दिया इस्तीफा

 

काठमांडू, कार्तिक १ – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के अनुशासन आयोग के उपप्रमुख यज्ञमणि न्यौपाने ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है । न्यौपाने के इस्तीफा देने की पुष्टि रास्वपा स्रोत ने की है ।
रास्वपा स्रोत ने बताया कि ‘ न्यौपाने ने अनुशासन आयोग के उपप्रमुख पद से अपना इस्तीफा पार्टी को सौंप दिया है लेकिन उन्होंने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है । स्रोत ने बताया कि न्यौपाने ने अपना इस्तीफा दशहरे से पहले ही सौंप दिया था और स्वीकृत होने की कार्यवाहक महामन्त्री कविन्द्र बुर्लाकोटी ने जानकारी दी । बुर्लाकोटी ने दाबा किया है कि उन्होंने सक्रिय राजनीति में लगने के कारण से इस्तीफा दिया है
कानून व्यवसायी न्यौपान ने अनुशासन आयोग में करिब दो वर्ष काम किया है । अनुशासन आयोग के प्रमुख भरतमणि देवकोटा अमेरिका भ्रमण में, तथा तत्कालीन गृहमंत्री रवि लामिछाने के सचिवालय में कार्यरत देवकोटा ने कार्यवाहक प्रमुख होकर काम किया था । देवकोटा के अमेरिका वास के समय तत्कालीन महामंत्री मुकुल ढ़काल को अनुशासन आयोग से न्यौपाने ने स्पष्टीकरण मांगा था ।
विधान अनुसार ११ सदस्यीय वाले अनुशासन आयोग में न्यौपान के इस्तीफा के बाद अभी चार सदस्यीय कार्यसमिति है ।

यह भी पढें   कार्की के बयान ने आयोग की निष्पक्षता और जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं : आचार्य

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com