Tue. Jun 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुरू किया हिंदू स्वाभिमान यात्रा

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा भारत के केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार से हिन्दू बचाओ स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत भागलपुर से की हैं। हिन्दू के लिए शुरू से लड़ने वाले श्री गिरिराज सिंह शुरू से ही सनातन धर्म, संस्कृति की रक्षा के लिए देश भर में विख्यात है। भागलपुर में शुरुआत की गयी हिन्दू स्वाभिमान यात्रा में एक लाख से अधिक हिन्दू शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एक रहो, एकत्र रहो का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जात -पात से उठकर अपनी धर्म संस्कृति की रक्षा करो। हिन्दू स्वाभिमान यात्रा में जय श्री राम,हर हर महादेव से पूरा भागलपुर गूंज उठा, केसरिया झंडा से पूरा भागलपुर में लहरा रहा था। हिन्दू स्वाभिमान यात्रा की सभा में स्वामी श्रीं दीपांकर जी महाराज भी शामिल हुए। उपरोक्त जानकारी भाजपा नेत्री आश्रिति शर्मा ने दीं हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *