Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राज्य ने ‘फ्रेमिङ’ के आधार पर रास्वपा के सभापति एवं पूर्व गृहमन्त्री रवि लामिछाने को गिरफ्तार किया है – सीके राउत

 

काठमांडू, कार्तिक ३ – जनमत पार्टी के अध्यक्ष डा.सीके राउत ने कहा है कि राज्य ने ‘फ्रेमिङ’ के आधार पर राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के सभापति एवं पूर्व गृहमन्त्री रवि लामिछाने को गिरफ्तार किया है ।
कल सभापति लामिछा की गिरफ्तारी के बाद अध्यक्ष राउत ने अपने फेसबुक में लिखा है कि का ‘२१ सीट लाने वाली नये राष्ट्रीय पार्टी के सभापति रविजी की अभी जो गिरफ्तारी हुई है इसके बारे में इतना ही कहा जा सकता है कि यह प्रतिशोध और निषेध की राजनीति के अलावे कुछ नहीं है ।’उन्होंने कहा कि ये जरुर है कि उनके बीच में बहुत से एजेन्डा को लेकर बात नहीं मिलती है। बहुत से विषय को लकेर अलग सोच है । बहुत से जगह में विपरीत धार में भी हम खड़े हैं लेकिन लोकतन्त्र में प्रतिशोध और निषेध की राजनीति नहीं होनी चाहिए । इसमें हमारी एकमतता है ।
उन्होंने कहा कि सरकार में रहने वाली पार्टी और शीर्ष नेताओं तथा राज्य चलाने वाले ही कानून का दुरुपयोग कर रहे हैं । यह आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि शीर्ष नेताओं ने अपने या अपनी पार्टी का जो कोई विरोध कर रहा है उन्हें तह लगाया जा रहा है या उसे समाप्त किया जा रहा है । अपने पार्टी में जबरजस्ती प्रवेश कराने, अनुचित आर्थिक वसूली करने को हथियार के रूप प्रयोग करती आई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *