Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पोखरा के मानव अधिकार चौक में रवि के समर्थकों का प्रदर्शन

 

काठमांडू, कार्तिक ३ – पोखरा के मानव अधिकार चौक में राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के समर्थकों ने प्रदर्शन किया है ।
पार्टी सभापति रवि लामिछाने सहकारी धोखाधड़ी में गिरफ्तारी होने के बाद पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं ने ‘राजनीतिक प्रतिशोध का बदला लिया’ का नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया है । प्रदर्शन करने वालों का कहना है कि – सहकारी घोटाले में अपने नेता कार्यकर्ता को बचाने के लिए सरकार ने रवि को गिरफ्तार किया है ।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि धनराज गुरुङ, ऋषिकेश पोखरेल आदि को सरकार बचाना चाहती है । प्रदर्शन में गुरुङ और पोखरेल की तस्वीर भी उनके  हाथों में दिखाई दे रही है ।
शुक्रवार काठमांडू स्थित उनकी पार्टी केन्द्रीय कार्यालय से ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया तथा रात में ही उन्हें पोखरा भेजा गया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *